इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य

0
268

dharमेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): सप्ताहारंभ में शुभ समाचार तथा कार्य में प्रगति का योग बन रहा है। मंगल, बुधवार को बाहरी यात्रा से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। गुरूवार, शुक्र वार में भागीदार से विवाद की आशंका है। ध्यान रखें महिला वर्ग को नकारात्मक समाचार मिल सकता है। आगे स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थियों को कैम्पस सलेक्शन में सफलता मिलेगी।

अनुकूल सलाह : कार्य में सफलता के लिए सहयोगात्मक रवैया रखे।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो): नवम पंचम का चन्द्रमा भाग्योदय करवाएगा। कोई बड़ा कार्य सोम, मंगल, बुधवार में हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कानूनी बाधा आ सकती है। ध्यान रखें गुरू, शुक्रवार में तनाव कम होगा। महिलाओं को कार्य विशेष में परिवर्तन की दरकार रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परफॉर्मेंस में प्रबंधन को सुधारना होगा।

अनुकूल सलाह : अतिआत्मविश्वास बनते कायोंü में दखल पैदा करेगा।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): राशि से आंठवां चंद्रमा मंगलवार की दोपहर तक कमजोर रहेगा। इस कालखंड में मानसिक तनाव तथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। बुध, गुरू वार में स्थितियां आपके पक्ष में बनेगी, जो व्यवसायिक तथा आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेंगी। महिलाओं को कानून से संबंधित परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

अनुकूल सलाह : अपने कार्य के प्रति भावना तथा प्रबंधन का पुट आने दें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): पिछले सप्ताह की भरपाई सोम, मंगल, बुधवार में हो सकती है। अपने प्रयासों में तेजी लाते हुए प्रबंधन में सुधार करे। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला वर्ग को पारिवारिक विवादों से दूर रहना होगा अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में जाने के योग बन रहे हैं, अत: प्रयासों में तकनीकी परिवर्तन लाएं।

अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवसाय में सफलता के लिए रणनीति बनाएं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): राशि से छटा चंद्रमा आर्थिक अवरोध उत्पन्न कर सकता है। बुधवार की शाम से ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनेगी। शीघ्र निर्णय न ले, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार एवं व्यवसाय से संबंधित लोगों के लिए कुछ दिन कमजोर हो सकते हैं। प्रशासन से जुड़ी महिलाओं को राजकीय सम्मान का योग है।

अनुकूल सलाह : लाभ के लिए सुनियोजित प्रस्तुति बेहद जरूरी है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): कहीं-कहीं कार्य अवरोध की स्थिति बनेगी किन्तु मंगल बुधवार को महिला मित्र के माध्यम से कोई विशेष योजना साकार होगी। हड़बड़ाहट ना रखें अन्यथा नुकसान कर बैठेंगे। अपनी योजना को किसी के सामने जाहिर न होने दें। महिलाएं किसी इनोवेशन के जरिए अपनी प्रतिष्ठा को दृढ़ता प्रदान करेंगी।

अनुकूल सलाह : प्रयासों में रणनीतिक सोच का समावेश सफलता देगा।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): चंद्रमा का प्रभाव लाभ की स्थिति निर्मित करेगा। कार्य में गति आएगी। मंगल, बुधवार में आर्थिक स्थिति सुधरने के योग हैं। अपनी योजना में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। व्यापार तथा व्यवसाय से जुडे लोगों को ग्रहों का परिवर्तन आकस्मिक लाभ दे सकता है। महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परिश्रम की आवश्यक ता है।

अनुकूल सलाह : समायोजन के माध्यम से अपने कार्य को सफल करे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चंद्रमा की स्थिति सुधार पर है। कार्य सफल होंगे। सोम, मंगल, बुधवार में मांगलिक कार्य से जुड़ी यात्रा सफल हो सकती है। स्वभाव में कठोरता का त्याग करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को गुरू, शुक्रवार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कानून से जुड़ी महिलाएं सफलता प्राप्त करेंगी, विद्यार्थियों को लाभ के योग बन रहे हैं।

अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवसाय में समन्वय का माध्यम तलाशें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कार्य में प्रगति के लिए मंथन करना पड़ेगा। कुछ लोगों के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को मानसिक कष्ट तथा कार्य का प्रभार बढेगा। शिक्षा विभाग से जुड़े वर्ग को स्थान परिवर्तन की संभावना है। महिलाएं धार्मिक गतिविधियों में स्वयं को व्यस्त रखेंगी। विद्यार्थियो के लिए यह समय प्रतीक्षा वाला रहेगा।

अनुकूल सलाह : अधिक नकारात्मक सोच नुकसान दे सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आपकी राशि पर चंद्रमा का गोचर है। बाहरी क्षेत्रों से संसाधनों की प्राप्ति होगी। लौह उद्योग से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली में विशेष परिवर्तन करना होगा। मंगल, बुध, गुरू को व्यावसायिक लाभ की स्थिति बनेगी। महिलाओं को इस सप्ताह आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को वैदेशिक शिक्षा में लाभ के अवसर मिलेंगे।

अनुकूल सलाह : धैर्य तथा दूरदर्शिता का विकास अपनी योजना में करें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा): व्यावसायिक लाभ तथा स्थान परिवर्तन संभव। सोम मंगल, बुधवार को कानून विभाग से जुडे अधिकारियों को अतिरिक्त पदेन लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुडे लोगों को आरंभ में आर्थिक कष्ट तथा गुरू, शुक्र, शनिवार को आर्थिक लाभ हो सकता है। महिलाएं व्यवहार पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे।

अनुकूल सलाह : अधिक बोलने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है।

मीन (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। चंद्रमा का गोचर लाभ देगा। कार्य में अचानक लाभ उत्साहवर्धन करेगा। मंगल, बुधवार को कार्य विशेष के संदर्भ में यात्रा होगी जो लाभ देगी। इस समय का लाभ लें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को पदोन्नति का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा तथा सेवा का संयुक्त अवसर प्राप्त होगा।

अनुकूल सलाह : प्रसन्नता को कार्य के विकास की सीढ़ी बनाएं।