अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को शादी के लिए मना किया

0
271

virat-kohli-hd-photos-4

अब बॉलीवुड स्टार्स के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। कैटरीना-रणबीर, फरहान-अधुना के साथ अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता भी खत्म होने की कगार पर बताया जा रहा है! सूत्रों के मुताबिक, विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन अनुष्का ने इसे ठुकरा दिया। तब से दोनों में बातचीत बंद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अनुष्का से इसी साल शादी करना चाहते थे।विराट ने जब अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया।उन्होंने कहा कि वो अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं और 2017 से पहले शादी नहीं करेंगी।इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई भी हुई।

करीब एक महीने से दोनों की बातचीत बंद है।रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसी के चलते विराट ने अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।पहले इंस्टाग्राम से मिला था ब्रेकअप का क्लू इससे पहले खबर आई थी कि विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट का फैन अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने इसे नोटिस किया।

उसने ट्वीट किया- Virat Anushka unfollowed each other on instagram (विराट और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।इसके बाद सैकड़ों फैन ट्वीट कर दोनों से जवाब मांगने लगे। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया है।हालांकि, अनुष्का अभी भी ट्विटर पर विराट को फॉलो करती हैं।