प्रिटी ने की ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी

0
335

Preity-Zinta

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने शादी कर ली है। 28 फरवरी को लॉस एंजिलिस में प्रिटी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। प्रिटी की क्लोज फ्रेंड्स सुजैन खान और सुरीली गोयल इन दिनों लॉस एंजिलिस में वेकेशन मना रहे हैं।दोनों ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।बताया जा रहा है कि फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में प्रिटी ने शादी की है।खबरों की मानें तो अप्रैल में वे बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज करेंगी।

प्रिटी की शादी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है।शादी से जुड़ी तरह-तरह के जोक्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।उनके पति गुडइनफ के सरनेम पर ये जोक्स बनाए जा रहे हैं।शादी के लिए प्रिटी ने खास तैयारियां की थी। इस प्राइवेट सेरेमनी के लिए उन्होंने अपने विश्वासपात्र विकास वर्मा की सिक्योरिटी एजेंसी की सेवा ली है।

विकास फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही लॉस एंजिलिस रवाना हो चुके थे, जहां उन्होंने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ शादी समारोह कवर करने के प्लान तैयार किया था।खबरों की मुताबिक, प्रिटी जिंटा और उनके मंगेतर जीन गुडइनफ अपनी शादी की फोटोज को नीलाम करेंगे।इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वे उसे अनाथालय और गरीब बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगी।

इस ट्रेंड की शुरुआत हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और उनके पति ब्रेड पिट ने की थी।इनके अलावा जॉर्ज क्लूनी और अमाल अलामुद्दीन ने भी कुछ ऐसा ही किया।सूत्रों के अनुसार, प्रिटी करीब एक साल से अमेरिका के जीन गुडइनफ नाम को डेट कर रही हैं।जीन 31 साल के हैं और लॉस एंजिलिस में रहते हैं। वे बतौर फाइनेंशियल एनालिस्ट काम करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिटी और जीन की मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी।जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए।प्रिटी जिंटा का नाम अभी तक कई लोगों से जुड़ चुका है।