जब म्यूजियम में डायनासोर का विशाल अस्थि पंजर देखा

0
1047

फ़ील्ड म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री की हॉल में प्रवेश करते ही प्रदर्शित किए गए प्रागैतिहासिक काल के रेंगने वाले जन्तु डायनासोर का विशाल अस्थि पंजर दिखता है। इसी केन्द्रीय कक्ष में ही बड़े हाथी के जोड़े की अनुकृति भी प्रदर्शित है। 

रामसुंदर द्सौंधी/शैंपेन शहर, इलोनाइस राज्य, USA

अमेरिकी यात्रा संस्मरण-9

अमेरिका में शिकागो शहर के 1,400 साउथ लेक शोर ड्राइव पर अवस्थित है फ़ील्ड म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री। यह दुनिया के ऐसे सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है। यह म्यूजियम अपर लेवल, मेन लेवल और ग्राउंड लेवल… तीन तलों के एक विशाल भवन में स्थित है। इसका प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 38 डालर (करीब 2365 रूपये) एवं बच्चों के लिए 27 डालर (करीब 18,25 रुपये) है।प्रवेश टिकट प्राप्त करने के लिए सैकड़ों व्यक्ति कतारबद्ध रहते हैं। इस म्यूजियम के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है।

टिकट लेकर हॉल में प्रवेश करते ही प्रदर्शित किए गए प्रागैतिहासिक काल के रेंगने वाले जन्तु डायनासोर का विशाल अस्थि पंजर दृष्टिगोचर होता है। इसी केन्द्रीय कक्ष में ही बड़े हाथी के जोड़े की अनुकृति भी प्रदर्शित है। इसे मेन लेवल कहा गया है।इसी लेवल पर एक तरफ कोर्मिक फाउंडेशन हाल है जिसमें 13,000 वर्षों की मानव प्रतिभा एवं उपलब्धि (Human ingenuity and achievement) प्रदर्शित है। इसमें सर्वप्रथम स्थापित गांवों में रह रहे परिवारों के प्रतिरूप का प्रदर्शन किया गया है।
इसी तल पर आर्कटिक जीवन को तटीय शीतोष्ण जीवन को तुलनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है और यह भी प्रदर्शित किया गया है कि इन्हीं दोनों वातावरणों के फलस्वरूप दो अनोखे संस्कृति का विकास हुआ। अपर लेवल पर चीन का एक
हॉल है जिसमें प्रदर्शित किया गया है कि कि वस्त्र, सेरामिक एवं मूर्ति निर्माण की हजारों वर्ष के इतिहास से दुनियां के सबसे प्रभावशाली सभ्यता का विकास हुआ।
इसी तल एवं ग्राउण्ड तल पर प्राचीन मिस्र के रहस्यों को प्रदर्शित किया गया है। यहीं अफ्रीका के गतिशील संस्कृति की खोज को प्रदर्शित किया गया है। इसी तल पर एशिया के स्तनपायी का भी प्रदर्शन किया गया है।
यहीं पर प्रशांत महासागर के प्रायद्वीपों की संस्कृति एवं प्राकृतिक इतिहास को रहस्योद्घाटित किया गया है। इतने विशाल म्यूजियम को शब्दों में संक्षिप्त रूप में अंकित करना संभव नहीं है। हजारों लोग प्रति दिन इस म्यूजियम का अवलोकन कर लाखों वर्षों के इतिहास से अवगत हो रहे हैं।
Comments on facebook group:
Angika Sharma: Chicago field Museum में Indians ख़ासकर American Indians के बारे में बताने के लिए एक ख़ास gallery है
 
Tuhin Kumar: फील्ड म्यूजियम शिकागो अदभुत दुर्लभ और दर्शनीय है। यह अंतरास्ट्रीय स्तरीय संग्रहालय है। परंतु टिकट अत्यंत महंगा है। पटना में भी पांच सौ करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक भव्य अंतरास्ट्रीय संग्रहालय का उदघाटन हुआ है जिसका टिकट मात्र सौ रुपया है जो हाईकोर्ट से हड़ताली चौक के बीच है।
 
Deorath Kumar: बहुत सुंदर जानकारी, बहुत उम्दा लेखनी। दादा दादी के साथ घूमने में बच्चों को बहुत आनंद आ रहा होगा।
 
Bacha Tiwari: बहुत ही सुंदर जानकारी।
 
Pawan Ray: बहुत ही सुंदर , क्या वहां पर फोटोग्राफी करने की अनुमति होती है
 
Geeta Bhatt” बेहतरीन जानकारी ।।
 
Dharmendra Sharma: बहुत खूब बहुत बढ़िया … धन्यवाद सर !!
 
Ajit Bhatt: खूबसूरत जगह को खूबसूरती से पेश करने की अदा को सादर प्रणाम करता हूँ ।
 
Srikant Ray: बहुत अच्छी जानकारी।
 
Kshitij Bhaswar: ऐसा लगता है मानो यही से अमरीका देख लिए
 
Birendra Tiwari: बहुत ही सुंदर जानकारी दी है आपने।
Geeta Bhatt: अमेरिका की इतनी सारी जानकारी विस्तार सहित आप दे रहे है पढकर अच्छा लगा साथ साथ फोटोज भी ।सभी के लिए बहुत बडी उपलब्धि है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here