इंसान की किस्मत जब देने पर आती है तो आपकी सोच से ज्यादा देती है। कुछ एेसा ही हुआ है एक आॅटो चालक के साथ। उसे पता ही नहीं था कि एक दिन अपने आॅटो को महिंद्रा स्काॅर्पियो की शक्ल देने पर उसकी किस्मत का द्वार खुल जाएगा।
दरअसल, 19 मार्च को मुंबर्इ के रहने वाले अनिल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक आॅटो वाले ने अपने आॅटो को महिंद्रा स्काॅर्पियो का लुक दिया था। इसके साथ ही अनिल ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग किया आैर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये तस्वीर दिखाती है कि भारत की सड़कों पर स्काॅर्पियो का डिजाइन किस कदर मशहूर है। यह इस आदमी का बड़े सपने देखने का तरीका है।
अनिल के इस ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने तुरंत रिप्लार्इ किया आैर इसके लिए उन्हें शुक्रिया कहा। साथ ही उन्हाेंने उस ड्राइवर को ढूंढने में मदद भी मांगी। करीब डेढ़ महीने की कोशिशों के बाद आनंद महिंद्रा की कोशिशें रंग लार्इ आैर उस ड्राइवर को ढूंढ लिया गया। उन्होंने बुधवार को ट्वीट के जरिए बताया कि उनकी टीम ने स्काॅर्पियो के डिजाइन वाले थ्री व्हीलर के आॅटो ड्राइवर को ढूंढ लिया है। उसका नाम सुनील है।