5 फरवरी का राशिफल

0
242

astrology

मेष- अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। लंबित निर्णय सभी के समर्थन से पूर्णता प्राप्त कर सकते हैं। पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। हर्षोल्लास से समय बीतेगा। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- सक्रियता समझ और अनुशासन प्रभाव बढ़ाएगा। निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। वाणी व्यवहार में स्पष्टता रहेगी। बड़ों को आदर दें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन- प्रबंधन बेहतर रहा तो सभी क्षेत्रों में अच्छा करते रहेंगे। सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। दिन सामान्य से शुभ।

कर्क- श्रेष्ठ कार्यों से पद प्रतिष्ठा और प्रतिफल अर्जित करेंगे। दिखावा पसंद बने रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। दिन हितकारक। मीटिंग्स में अच्छा करेंगे।

सिंह- सभी का सहयोग और समर्थन सभी क्षेत्रों में बेहतर करने में सहायक होगा। पद प्रतिष्ठा और प्रतिभा को बल मिलेगा। लाभ संवार पर रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च कर सकते हैं। दिन उत्तम।

कन्या- भाग्य पक्ष मेहरबान बना रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पेशेवर अच्छे प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। लाभ बढ़त पर रहेगा। शुभ कार्यों से पद प्रतिष्ठा और धन अर्जित करेंगे। दिन श्रेष्ठ।

तुला- करियर कारोबार सहज बना रहेगा। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन सामान्य फलकारक। भूलवश भी कोई गलत बात न कहें।

वृश्चिक- आवश्यक कार्यों को आज ही कर लेने की सोच रखें। साथ अनावश्यक जल्दबाजी से भी से बचें। दाम्पत्य में शुभता बनी रहेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। वार्तालाप में सतर्क रहें।

धनु- मनोबल और मेहनत अधिकतर बाधाओं का हल होते हैं। अकेले आगे बढ़ने की सोच रहेगी। दाम्पत्य में सामन्जस्य पर जोर दें। व्यर्थ वार्तालाप से बचें। दिन सामान्य शुभ।

मकर- किसी से कोई बात कहना चाहते हैं तो शीघ्रता करें। अधिक सोच विचार में मामला टल सकता है। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बीतेगा। विरोधी परास्त रहेंगे। दाम्पत्य सुखकर रहेगा।

कुंभ- अनुभवों की सकारात्मकता कई रूपों में जीवन को संवारती है। मित्रों से श्रेष्ठ व्यवहार करिए। बौद्धिकता पर जोर बना रह सकता है। संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

मीन- महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। अपनों बात ध्यान से सुनें। कामकाज में सहजता बनी रहेगी। आलस्य से बचें। पठन पाठन पर जोर दें। दिन सामान्य शुभ।