9 फरवरी का राशिफल

0
288

astrology

मेष- प्रबन्धन सभी क्षेत्रों में काम आता है। जब तक तथ्य स्पष्ट न हों, कोई मत व्यक्त न करें। सम्बन्ध बेहतर बने रहेंगे। खुशियां बढ़त पर रहेंगी। संसाधन जुटाने में रुचि रह सकती है। दिन शुभ फलकारक। काम से काम रखें।

वृष- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जन संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के अच्छे संकेत आगे भी बने रह सकते हैं। तार्किकता पर जोर देंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी। दिन उत्साह वर्धक। तेजी लाएं।

मिथुन- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। रक्त सम्बन्धियों से करीबी बढ़ेगी। वार्तालाप में सहजता और सतर्कता रखें। आर्थिक पक्ष में मजबूत बना रहेगा। दिन भव्यता पर जोर देने वाला।

कर्क- प्रमुख कार्यों में तेजी लाने का समय है। यात्रा के संकेत अभी कुछ दिन बने रहेंगे। प्रभावशीलता और पराक्रम बढ़ेगा। परिचितों का विश्वास और सहयोग बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह- जो भी कार्य करें उसे पूर्ण करने पर जोर दें। अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन लापरवाही से बात बिगड़ सकती है। दान-धर्म में रुचि रखेंगे। समबन्धों में शुभता रहेगी। दिन सहजता से आगे बढ़ने में सहायक।

कन्या- आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनाये रखने का समय है। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। आत्मविश्वास और प्रखरता से प्रदर्शन संवरेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दें।

तुला- आप के काम पर लोगों और जिम्मेदारों की नजर बनी हुई है। अपना प्रत्येक पक्ष मजबूती से रखें। पदोन्नति या कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। लक्ष्योन्मुख रहें। कम प्रयास में अधिक सफलता के संकेत हैं।

वृश्चिक- अब ऐसे काल खंड में आ चुके हैं जहां कोई बात आपको आसानी से असहज नहीं कर सकती। सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ लक्ष्यों को पाने में जुट जाएं। शेष सभी पक्ष स्वतः संतुलित होते जाएंगे। भाग्य को बल मिलेगा।

धनु- जिम्मेदारियों का भान उचित पर जोर बनाये रखने में सहायक होता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आप और आपके अपने असहज हों। गोपनीयता पर जोर दें। आत्मविश्वास बनाये रखें। दिन सामान्य।

मकर- आदर्शवाद और स्पष्टता पर जोर रह सकता है। सत्यवादिता और ईमानदारी बढ़ेगी। निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन उत्तम फलकारक। संकोच त्यागें।

कुंभ- पेशेवरता के साथ मेहनत पर भरोसा रखें। विपक्ष की सक्रियता बनी रह सकती है। सफेदपोश ठगों से सतर्क रहें। खानपान में सात्विकता और शुद्धता पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक

मीन- प्रियजनों से करीबी और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उत्साह और आनन्द से समय बीतेगा। नये मित्र बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगें। दिन मंगलकारक। दुस्साहस से बचें। दिन श्रेष्ठ।