10 फरवरी का राशिफल

0
285

astrology

मेष- सफलता का महत्व तभी होता है जब प्रियजन इसे सराहते हैं। करियर कारोबार में अच्छा करते रहेंगे। उम्मीदों का बोझ खुद पर एवं अपनों पर न डालें। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। दिन सामान्य।

वृष- बंधुजनों में नजदीकी बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में समय देंगे। मेलजोल और जनसंपर्क मजबूत होगा। तेजी बनाये रखें।भाग्य का साथ रहेगा। आलस्य से बचें। दिन शुभकारक।

मिथुन- जीवन स्तर संवार पर बना रहेगा। श्रेष्ठियों में शुमार हो सकते हैं। अपनों के साथ शुभ समय बिताएंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। उत्सव आयोजन से जुड़ने के अवसर बनेंगे। संस्कारों को बल मिलेगा। दिन शुभ।

कर्क- सुनें सबकी करें मन की। सृजनात्मकता प्रयोगधर्मी कार्यों के लिए प्रेरित करेगी। गतिशीलता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन हितकर।

सिंह- किसी भी प्रकार के निवेश से पहले सभी पक्षों की जांच कर लें। खर्च उम्मीद से अधिक रह सकता है। रिश्तों में नजदीकी बनी रहेगी। कारोबारी तेजी का लाभ मिलेगा। दिन सामान्य।

कन्या- महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विभिन्न स्रोतों से लाभ संभव है। तेजी बनाए रखें। दिन शुभ फलकारक। समय प्रबंधन पर जोर दें।

तुला- कार्यक्षेत्र में चहुंओर सफलता के संकेत हैं। अनुशासन और सक्रियता से प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। प्रशासनिक दखल एवं संपर्क बढ़ेगा। बड़े मददगार रहेंगे। पैतृक मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- आस्था और धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। मनोरंजन और मेलजोल में रुचि रहेगी। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। भाग्य सहयोगी रहेगा। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।

धनु- भावुकता में ऐसी कोई बात न कहें जो आपको असहज कर दे। आकस्मिकता को अनुशासन से नियंत्रण में रख सकते हैं। गरिमा गोपनीयता औए सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य।

मकर- उत्साह और उमंग से अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। निजी जीवन में खुशियों का संचार बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति लाएं। साझेदारी और समझौते सफल रहेंगे। दिन शुभ।

कुंभ- सफलता को सम्पूर्णता में देखें। छोटे लाभों को नजरअंदाज न करें। ऊर्जा और समय के प्रबंधन पर जोर दें। संघर्ष और संयम से श्रेष्ठ परिणाम अर्जित करेंगे। विपक्ष सक्रीय रह सकता है। दिन सामान्य शुभ।

मीन- उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। सर्वहितकारी सोच को बढ़ावा मिलेगा। रिश्तों में मिठास घुलेगी। शिक्षा और प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन सफलता कारक।