15 फरवरी का राशिफल

0
302

astrology

मेष- सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं। दाम्पत्य में शुभता और सामन्जस्य बढ़ेगा। भूमि भवन के मामले आगे बढ़ेंगे। अच्छे प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। साझादारीको बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

वृष- संसाधनों में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। कामकाज सहज बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें। वार्तालाप में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ। खर्च बढ़ेगा।

मिथुन- प्रियजनों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर होगा। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। दिन उत्तम।

कर्क- घर परिवार में धन संपत्ति से अधिक महत्त्व प्रेम स्नेह और आदरभाव का होता है। वचनबद्ध बने रहें। जीवन शैली से सभी प्रभावित रहेंगे। निजी मामलों में जल्दबाजी से बचें। दिन शुभ कारक।

सिंह- सक्रियता समझ और श्रेष्ठ-प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। हर्ष आनन्द बना रहेगा। सामाजिक संपर्क पर जोर देंगे। दिन उत्तम। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण यात्रा सम्भव है।

कन्या- सहज सरल और मधुर व्यवहार के धनी जन अन्य की अपेक्षा अधिक सफल और सुखी होते हैं। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों का साथ खुशियां बढ़ायेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- जो भी कर रहे हैं या करने वाले हैं उसे निष्ठा और लगन से करें। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। कामकाज में अधिकाधिक समय दें। सहजता और संवेदनशीलता सभी प्रभावित होंगे। दिन शुभकारक।

वृश्चिक- शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगें। दान इत्यादि में रूचि रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में धीरज से काम लें। करियर कारोबार सहज रहेगा। निवेश पर विचार कर सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।

धनु- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। प्रयोगों पर बल देंगे और समर्थन भी प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि। भाग्य पक्ष संवार पर रहेगा। दिन उत्तम।

मकर- कामकाज से जुड़े मामले सक्रीय और सकारात्मक रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों का भरोसा जीत सकेंगे। पेशेवरता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। स्वास्थ्यगत मामलों में समझौते से बचें।

कुम्भ- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठायें। सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। सहकारिता और साझीदारी को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। दिन उत्तम।

मीन- आवश्यक कार्यों में ढिलाई से बचें। वार्तालाप में मितव्यता बरतें। अप्रत्याशितता बढ़ी हुई रह सकती है। गरिमा एवं गोपनीयता पर जोर देने की जरूरत है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।