16 फरवरी का राशिफल

0
237

astrology

मेष- मित्रों के साथ हर्ष-आनंद से समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। निजी जीवन में स्थायित्व बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दिन उत्तम फलकारक। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी।

वृष- वाणी व्यवहार से व्यक्ति सबको अपना बना सकता है। शब्दों के चयन में सतर्कता रखें। विवादों को टालें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। विरोधियों के प्रति कठोर बने रह सकते हैं। दिन सामान्य।

मिथुन- शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। मन के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रियजन से भेंट हो सकती है। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- खुले मन-मस्तिष्क से कार्य करें। पूर्वाग्रह सहजता में बाधक बन सकता है। बड़ों को यथासंभव आदर सम्मान दें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ। रहन सहन संवरेगा।

सिंह- आत्म संतोष बढ़ा हुआ रहेगा। हर हाल में खुश रहेंगे और रखेंगे। प्रभावशीलता और विनम्रता बढ़ेगी। दिखावे पर खर्च से बचें। सूचना एवं संपर्क मजबूत रहेगा। दिन उत्तम।

कन्या- मूल्यवान वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कला प्रियता एवं दक्षता बढ़ेगी। अपनों के साथ स्मरणीय समय व्यतीत करेंगे। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। प्रदर्शन सुधरेगा। दिन उत्तम।

तुला- कार्यगति तेज रखें। सकारात्मकता एवं सृजनात्मकता बढ़त पर रहेंगे। प्रभावशीलता बढ़ेगी। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत मामलों के लिए शुभकर। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा।

वृश्चिक- कामकाज बेहतर बना रहेगा। करियर-कारोबार एवं वाणिज्यिक मामलों में व्यस्तता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें। संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

धनु- सबको साथ लेकर आगे बढ़े तो निश्चित ही उम्मीद से ज्यादा लाभ अर्जित करेंगे। कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन लाभकर। गलतियों से बचें।

मकर- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। कामकाज संवार पर रहेगा। भाग्य का लाभ उठाएं। ढोंगियों से सावधान रहें। साझा प्रयास हितकर रहेंगे। दिन उत्तम।

कुंभ- भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। निसंकोच आगे बढें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। विरोधी स्वत: पीछे हटेंगे। बौद्धिक पक्ष को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

मीन- शिक्षा एवं संतान पक्ष शुभकर रहेगा। प्रेम में धैर्य और सामंजस्य पर जोर दें। अप्रत्याशित घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन बनाए रखें। कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। दिन सामान्य।