20 फरवरी का राशिफल

0
305

astrology

मेष- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। करियर कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण मामले आगे बढ़ा सकेंगे। भव्य भवन व वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

वृष- वाणिज्यिक कार्यों में बेहतर बने रहेंगे। यात्रा सम्भव है। संपर्क मजबूत होगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। तार्किकता पर जोर देंगे। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य से शुभ। अनुशासित रहें।

मिथुन- घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों में सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आलस्य से बचें। इच्छित सूचना की प्राप्ति संभव।

कर्क- कुल कुटुंब में श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। सभी एक दूसरे को सहयोग और समर्थन देंगे। धन धान्य की प्रचुरता रहेगी। यात्रा संभव। आंशिक असहजताओं की परवाह किये बिना आगे बढ़ें।

सिंह- सहज सरल और सौम्य बने रहेंगे। हर्ष उत्साह से समय बीतेगा। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी। खर्च पर ध्यान दें।

कन्या- आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बड़ों के मान सम्मान का ध्यान रखें। पूर्वाग्रह से बचें। दिन सामान्य शुभ।

तुला- निसंकोच आगे बढ़ें। करियर कारोबार में अपेक्षित सफलता संभव है। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। संबंधों को मजबूती मिलेगी। आलस्य से बचें। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- घर परिवार में सामन्जस्य और प्रेम को बल मिलेगा। अपनों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। करियर कारोबार में उल्लेखनीय सफलता सम्भव। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- उत्साहित रहेंगे और सभी को रखेंगे। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दिखावे में न पड़कर काम बना लेने पर ध्यान दें। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम।

मकर- मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। खर्च के प्रति लापरवाह रहेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा। विपक्ष परास्त रहेगा। दिन शुभ फलकारक। कामकाज सहज रहेगा।

कुम्भ- लाभ के अवसर बने रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों से धन और मान दोनों अर्जित करेंगे। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ। संकोच त्यागें।

मीन- भव्य भवन और वाहन की प्राप्ति संभव है। कामकाज में शुभता का संचार रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामले बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक।