21 फरवरी का राशिफल

0
253

astrology

मेष- कार्य क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सभी का साथ और सहयोग पाने में सफल रहेंगे। प्रशासनिक मामले सधेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। दिन उत्तम।

वृष- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठायें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। संपर्क बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

मिथुन- आप बेहतर हैं इसका मतलब ये नहीं अन्य जन श्रेष्ठ नहीं। संबंधों में संतुलन और सामंजस्य रखें। सेहत पर ध्यान दें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। विनम्रता बनाये रखें।

कर्क- स्वयं को आदर्श साथी सिद्ध कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में विश्वास और स्नेह बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। आवशयक कार्यों में शीघ्रता करें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह- मान सम्मान के प्रति संवेदनशील रहेंगे। रिश्तों में सहजता और विश्वास बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई वादा और कार्य न करें। चापलूसों से सतर्क रहें। दिन सामान्य शुभ। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कन्या- दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर भी जा सकते हैं। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। आर्थिक सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ।

तुला- घर परिवार में सामंजस्य और सुख बढ़ेगा। अपनों पर अपेक्षाओं का बोझ न डालें। कामकाज उम्मीद से अच्छा रह सकता है। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ फलकारक। जिद न करें।

वृश्चिक- भाग्य की मेहरबानी और संबंधों के बल पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। सभी क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। आलस्य से बचें। मनोबल ऊंचा रहेगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

धनु- हर्ष उत्साह से भरे रहेंगे और करीबियों को भी प्रभावित करेंगे। परिजनों के साथ से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। दिन उत्तम। सेहत से समझौता न करें।

मकर- चहुंओर सफलता के संकेत हैं। जो भी करना चाहते हैं उस पर अमल बढ़ाएं। सहकारिता को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- संबंध मधुर बने रहेंगे। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रबन्धन पर जोर दें। कामकाज पूर्ववत बना रहेगा। विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है। दिन सामान्य शुभ।

मीन- मन की बात कहने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजन से भेंट संभव है। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। मित्रों को समय देना भायेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम।