27 फरवरी का राशिफल

0
203

astrology

मेष- कार्य-व्यापार बेहतर बना रहेगा। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। कॉरपोरेट मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। शिक्षा एवं प्रेम पक्ष उत्तम। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पेशेवरता पर जोर दें।

वृष- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जिम्मेदारियों को आगे बढ़कर स्वीकार करेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। अनुशासन पर जोर देंगे। दिन उत्तम।

मिथुन- भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। अपनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। धर्म संस्कारों पर बल देंगे। संकोच त्यागकर अवसरों पर ध्यान केंद्रित करें। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले तैयारी आवश्यक होती है। सहजता से काम निकालने की नीति अपनाएं। अपनों का साथ बना रहेगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। सहकारिता पर बल बना रहेगा। आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की सोच रखें। दिन शुभ।

कन्या- लक्ष्य प्राप्ति में जुटे रहिए। मेहनत और लगन से समस्याएं स्वत: अप्रभावी होती नजर आएंगी। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। खर्च पर ध्यान दें। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

तुला- मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। प्रियजन से भेंट संभव है। सक्षम प्रतिस्पर्धी बने रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में बेहतर रहेंगे। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। दिन शुभ।

वृश्चिक- इच्छा शक्ति और भाग्य की अनुकूलता से असंभव को संभव कर दिखाएंगे। परिस्थितियां स्वत: बेहतर होती चली जाएंगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन उत्तम।

धनु- कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। संबंधों का लाभ मिलेगा। आकस्मिक उपलब्धि संभव है। परिजनों की इच्छा का सम्मान करें। दिन सामान्य से शुभ। सक्रियता रखें।

मकर- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सामाजिकता और संपर्क बढ़ाने में रुचि लेंगे। दिन जीवन स्तर बढ़ाने में सहायक।

कुंभ- सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा। उपलब्धियों को अपनों संग साझा करेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। पूछपरख बनी रहेगी। भव्य आयोजन का आमंत्रण मिल सकता है। दिन उत्तम।

मीन- मित्रों के साथ शुभ समय बिताएंगे। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रियजन से भेंट संभव है। खर्च पर अंकुश बनाए रखें। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।