2 मार्च का राशिफल

0
298

astrology

मेष- महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो सकते हैं। संवेदनशीलता और स्नेह की भावना को बल मिलेगा। सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। बौद्धिकता को बल मिलेगा।

वृष- आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। निवेश के अवसर बने रहेंगे। सही निर्णय से भविष्य की राह मजबूत करेंगे। लेन देन में सतर्कता बनाये रखें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- लाभ के बेहतर अवसर बने रहेंगे। साहस पराक्रम से सभी को प्रभावित करेंगें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और सभी अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ कारक।

कर्क- कामकाज उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। सभी का सहयोग के साथ समय की अनुकूलता का लाभ उठायें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। बड़ा सोचें।

सिंह- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। निसंकोच आगे बढ़ें। प्रभावशीलता और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव। व्यक्तित्व संवार पर रहेगा।

कन्या- कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। शुभ कायों में शामिल हो सकते हैं। गरिमा गोपनीयता के प्रति संवेदनशील रहें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। दिन सामान्य।

तुला-  दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। मित्रों पर भरोसा रखें। भूमि-भवन में किया गया निवेश भविष्य में असरकारी हो सकता है।  दिन शुभ फलकारक। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

वृश्चिक- महत्वपूर्ण योजनाओं को आंशिक अड़चनों के बावजूद आगे बढ़ा सकेंगे। सक्रियता और संकल्पशक्ति से सभी प्रभावित होंगे। पेशेवर मित्रों पर भरोसा रखें। दिन शुभ फलकारक।

धनु- मन की बात बोलने के लिए अच्छा समय है। मित्रों को समय देना भायेगा। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। अच्छे दिनों का अधिकाधिक लाभ उठायें।

मकर- आपने लंबे समय तक बेहतर किया है और करेंगे भी लेकिन वर्तमान में सहजता और धैर्य पर जोर दें। अपनों की इच्छाओं का सम्मान करें। जिद और पूर्वाग्रह से बचें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें।

कुंभ- सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। साझा प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ संभव है। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। निसंकोच होकर आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आलस्य से बचें।

मीन- भव्यता और सभ्यता पर जोर बना रहेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही बढ़ावा दें। अपनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। दिन उत्तम फलकारक।