एक मिनट 21 सेकण्ड के ट्रेलर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पूर्ण रचना का विस्तार कैसा होगा! इस एनीमेशन की संकल्पना चिकित्सा शास्त्र के जाने माने डॉक्टर और बालबांध निवासी डॉ कृष्णा भट्ट और Dr Raghvendra Bhatt, जो नाशिक में रहते हैं, ने फनीटून्स के संचालक श्री सुब्रतो रॉय के साथ मिलकर की है।
Reporting by राय तपन भारती/पत्रकार
कहते हैं, गीता समस्त गुरुओं का ज्ञान है, समस्त भ्रमों का समाधान है, इसका होना अपने आप में निदान है और सनातन धर्म का स्वाभिमान है।
के.के.एन.के.टीवी और फनीटून्स की एक अद्भुत और अप्रतिम प्रस्तुति “श्रीमद्भागवत गीता”, जो आज से पहले कभी TV के पर्दे पर एनिमेशन के रूप में नहीं आ सकी, का ट्रेलर आज नवरात्रि पर जारी हुआ। एक मिनट 21 सेकण्ड के ट्रेलर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पूर्ण रचना का विस्तार कैसा होगा! इस एनीमेशन की संकल्पना चिकित्सा शास्त्र के जाने माने डॉक्टर और बालबांध निवासी डॉ कृष्णा भट्ट और Dr Raghvendra Bhatt, जो नाशिक में रहते हैं, ने फनीटून्स के संचालक श्री सुब्रतो रॉय के साथ मिलकर की है।
ट्रेलर में दिखाए गए गीत की झलकियाँ सुप्रसिद्ध गायक विजय प्रकाश ने गाया है। श्री प्रकाशजी जय हो जैसे ऑस्कर विजेता गीत के गायक रह चुके हैं। इस गीत के गीतकार डॉ राघवेंद्र भट्ट और डॉ कृष्णा भट्ट हैं और इस गीत के संगीतकार श्री ए.वी.एन पवन कुमार हैं।
प्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्रीनिवास शर्मा ने अपने संगीत से इसे नया आयाम दिया है। इन्होंने ही संस्कृत श्लोक का भी उच्चारण भी किया है । श्रीनिवास शर्मा दक्षिण भारत के एक सफल गायक और संगीतकार हैं।
श्री योगेश पटवाल ने हिंदी उच्चारण से इस रचना को जीवंत बनाया है। श्री योगेश पोरस जैसे प्रसिद्ध टी वी धारावाहिक में अपनी बुलंद आवाज़ का जलवा बिखेर चुके हैं।और सबसे आकर्षक इसकी प्रस्तुति जो निर्देशक सुब्रतो रॉय द्वारा की गई है।
कुल मिलाकर यह कहना उचित होगा कि यह ट्रेलर कृष्ण के विराट के दर्शन की तैयारी है। आप भी इसके आनंद का रसपान करें और कृष्ण की विराट गंगा में डुबकी लगायें। ट्रेलर को YOUTUBEपरआसानी से देखा जा सकता है | https://www.youtube.com/user/kknktv