जुलाई से दिसंबर: कैसे रहेगा मेष राशियों के लिए

0
257

meshrrमेष – 15 जुलाई तक गुरु उच्च राशि में होने से विद्यार्थियों को इस समय अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। एक ओर शारीरिक परेशानी, तो दूसरी ओर कामकाज में शिथिलता के चलते आप परेशान हो सकते हैं। करियर में खुद को साबित करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती हैं। जुलाई में शनि वक्री रहेगा, यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इस समय सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। इस समय में पैसा तो आएगा, लेकिन टिक नही पाएगा। जितनी तेजी से पैसा आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो जाएगा।
सितंबर और अक्टूबर का समय मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस समय में संघर्ष और मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन धन लाभ भी होगा। मांगलिक कार्यों मे बिजी रहेंगे। इस समय चंद्र कुंडली के अनुसार मेष राशि वालों के चौथे और पांचवें भाव मे महत्वपूर्ण ग्रह रहेंगे। इस समय में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस समय आप बार-बार नई योजनाएं बनाएंगे। आप सफलता के लिए पूरी मेहनत करेंगे। नवंबर और दिसंबर में वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। आप इस समय कोई डील कर सकते हैं या किसी बंधन मे बंध सकते हैं। ये बंधन बिजनेस या नौकरी से जुड़ा हुआ हो सकता हैं, लेकिन हो सकता है यह करार भी ज्यादा लंबा नही चल पाए।