3 फरवरी 2015 का राशिफल

0
358

astrology

मेष- मित्रों के साथ हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में जल्द प्रतिक्रिया से बचें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संबंधों में दृढ़ता आएगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट संभव है। संपर्क संवार पर रहेगा। दिन शुभ।

वृष- जीवन शैली संवार पर रहेगी। मूल्यवान वस्तुओं का संग्रह करना पसंद करेंगे। उत्सव आयोजन का हिस्सा बने रह सकते हैं। घर परिवार में खुशियों की आवक रहेगी। दिन उत्तम फलकारक।

मिथुन- व्यक्तित्व प्रभावशाली और सहज रहेगा। सृजन और स्मरण क्षमता बढ़त पर रहेगी। सम्बन्ध मजबूत होंगे। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। लोकप्रियता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- संबंधों को बेहतर बनाए रखने में सफल रहेंगे। परिजनों में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। खर्च पर ध्यान दें। प्रभावशील बने रहेंगे।  भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। अच्छे वक्ता हो सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- विभिन्न स्रोतों से आय संभव है। रुका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक लाभ पर फोकस बनाए रखें। करियर कारोबार में शुभता रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बना रहेगा। दिन हितकर।

कन्या- पद प्रतिष्ठा का अधिकारी वही होता है जो जिम्मेदारियों को स्वीकार करता है। अवसरों को भुनाने पर जोर दें। सभी का सहयोग-समर्थन हासिल कर सकेंगे। दिन पेशेवर सफलता देने वाला।

तुला- भाग्य की प्रबलता आगामी कुछ दिन तक बनी रहेगी। जो भी करेंगे उसमें सफलता की अच्छी संभावना रहेगी। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव मिल सकते हैं। भेंट वार्ताओं पक्ष में रहेंगीं। संपर्क मजबूत होगा।

वृश्चिक- अनुकूलता और सहजता बनी रहेगी। अपनों का साथ बना रहेगा। वार्तालाप में सतर्कता रखें। अनुशासन पर जोर दें। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य शुभ। महत्वपूर्ण योजनाओं में गोपनीयता रखें।

धनु- सबको साथ लेकर चलें। भूमि भवन से जुड़े प्रयासों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। दाम्पत्य में शुभता रहेगी। साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। दिन शुभता वर्धक।

मकर- जीत की आदत होना अच्छी बात है लेकिन स्वस्थ प्रतियोगिता के महत्त्व को नकारना गलत। हक़दार के हक का सम्मान करें। विपक्ष से सतर्कता रखें। प्रबंधन पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक।

कुम्भ- मन की बात करने के लिए अच्छा समय है। प्रियजन के साथ उल्लेखनीय समय बिता सकते हैं। व्यक्तिगत क्षमताओं में वृद्धि होगी। बौद्धिकता को बल मिलेगा। मित्रों का साथ उत्साह बढ़ायेगा। तेजी बनाए रखें।

मीन- बौद्धिकता और तर्कशक्ति को बल मिलेगा। मित्रों के साथ सहर्ष समय बिता सकेंगे। बड़ों की बात को अनसुना न करें। विपक्ष सक्रीय रह सकता है। प्रलोभनों से बचें। दिन सामान्य शुभ।