6 फरवरी का राशिफल

0
382

astrology

मेष- निसंकोच आगे बढ़ते रहें। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। जोखिम क्षमता में वृद्धि होगी। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में रुचि लेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। घर में शुभता का संचार रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें। प्रयोगों पर जोर देंगे।

मिथुन- प्रशंसा प्रियता अच्छी बात है लेकिन इससे स्वयं को प्रभावित न होने दें। अनावश्यक खर्च की अधिकता रह सकती है। लाइफ स्टाइल पर जोर रहेगा। दिन शुभ फलकारक।

कर्क- आय के साथ व्यय पर भी ध्यान दें। अनावश्यक खर्च बचत प्रभावित कर सकता है। करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। शौक पर खर्च कर सकते हैं। दिन शुभ।

सिंह- आर्थिक अवसरों को हर हाल भुनाने पर जोर दें। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कन्या- जो भी करें पूरे उत्साह और मनोबल के साथ करें। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। सक्रियता के महत्व को समझें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन उत्तम।

तुला- धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियां तेजी सकारात्मक होंगी। लंबित कार्यों को गति मिलेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। कार्य गति बढ़ाएं।

वृश्चिक- अच्छे प्रस्तावों पर अधिक सोच विचार न करें। उचित आंकलन के साथ शीघ्र निर्णय लेने वाले अधिक लाभ में रहेंगे। प्रभावशील बने रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

धनु- कोशिशों में तेजी लाएं। लंबित मामलों में गति आएगी। मेहनत सफलता दिलाएगी। निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी।  सबको साथ लेकर चलने पर जोर दें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।

मकर- अच्छे समय में व्यक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कम समय में ज्यादा कर दिखाने की नीति अपनाएं। विपक्ष स्वत: भयभीत रहेगा। ठगों से सतर्क रहें। दिन उत्तम।

कुंभ- कड़वी बातों को पीकर मीठे बोल बोलने वाले सर्वाधिक सफल होते हैं। अपनों की सुनें और उनसे अपने सुख दुख साझा करें। मतभेदों में कमी आएगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक।

मीन- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की सोच रखें। संबंधों का लाभ मिलेगा। संपर्क संवार पर रहेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल के लिए अपनों से दूर जाना पड़ सकता है।