12 फरवरी का राशिफल

0
287

astrology

मेष- परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। जोखिम क्षमता में वृद्धि होगी। युवा जन अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नये लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। दक्षता और अनुशासन को बल मिलेगा।

वृष- धैर्य और धर्म का साथ सभी क्षेत्रों में संतुलन और शुभता के लिए जरूरी है। संवेदनशीलता और विनम्रता परिजनों में सहजता बढ़ाएगा। कामकाज अच्छा रहेगा। सोच बड़ी रखें।

मिथुन- समस्त ऊर्जा के साथ कार्य साधन में जुटे रहें। सामाजिकता और संपर्क पर जोर बना रहेगा। स्पष्टता और सटीकता वाणी-व्यवहार में भी नजर आएगी। दिन उत्तम। आलस्य से बचें।

कर्क- प्रभावशीलता बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी। कुटुम्बियों का साथ निर्णय में सहायक होगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह पर जोर देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। व्यवहार मधुर रहेगा।

सिंह- छोटी सफलताओं में भी बड़ी खुशी छुपी होती है। सकारात्मकता के इसके महत्त्व को स्माझें। दिखावे और बड़बोलेपन से बचें। दिन उन्नतिकारक। जोखिम उचित आंकलन के बाद ही लें।

कन्या- अच्छी आय का महत्त्व तब और बढ़ जाता है जब आप बचत और निवेश भी जोर देते हैं। व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज अच्छा रहेगा। परिचित प्रसन्न रहेंगे। आडम्बर करने वालों से बचें।

तुला- महत्वपूर्ण प्रस्ताव और कार्य प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने में सहायक समय है। करियर कारोबार में वृद्धि के लिए दखल और दक्षता पर ध्यान दें। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। लोगों की परवाह किये बिना लक्ष्यप्राप्ति में जुटे रहें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। दिन उन्नतिकाक।

धनु- महत्ववूर्ण कोशिशों की शुरुआत अक्सर अकेले होती है। कारवां तो शनैः शनैः स्वतः बढ़ता है। मनोबल ऊंचा रखें और जुटे रहें। धर्म मनोरंजन में रूचि रहेगी। संपर्क बेहतर रहेगा।

मकर- मेहनत जितना ही महत्त्व आराम का भी है। अप्रत्याशित लाभ संभव है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें जो असहजता बढ़ा सकती हो। विरोधी परास्त रहेगा। सेहत के मामलों में अनदेखी से बचें।

कुंभ- घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। उन्नति पथ अग्रसर रहेंगे। प्रेमीजन अति उत्साह से बचें। दिन स्थायित्व बढ़ाने वाला।

मीन- परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। बड़ों की बात को ध्यान से सुनें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य।