13 फरवरी का राशिफल

0
323

astrology

मेष- सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। मेहनत की अधिकता बनी रह सकती है। संघर्ष से सफलता मिलेगी। विपक्ष के प्रति कठोर रवैया रखेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य।

वृष- नए लोगों से भेंट में रुचि रहेगी। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष अनुकूल बने रहेंगे। आर्थिक सहजता रहेगी। अपनों की खुशी का ख्याल रखें। बड़ों की सुनें। दिन शुभ।

मिथुन- साहस पराक्रम और अनुशासन पर जोर बना रहेगा। अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करेंगे न करने देंगे। परिवार को प्राथमिकता में रखें। कामकाज सहज रहेगा। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा।

कर्क- उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। संबंध और संपर्क को बल मिलेगा। भाग्य पक्ष की अनुकूलता बढ़ेगी। व्यवहार में विनम्रता रखें।

सिंह- घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। सबके समर्थन और सहयोग महत्वपूर्ण मामलों में ठोस निर्णय ले सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। संग्रह पर जोर देंगे।

कन्या- आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। कला एवं जीवन शैली से जुड़े विषयों में रुचि रह सकती है। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। आगामी कुछ दिन सफलता एव प्रभाव बढ़ाने वाले।

तुला- चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। करियर कारोबार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यर्थ की बातों को अनदेखा करें। दिन शुभ फलकारक।

वृश्चिक- विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। पराक्रम एवं प्रदर्शन को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। प्रियजन से भेंट होगी। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

धनु- महत्वपूर्ण भेंटवार्ताओं में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। भाग्य की प्रबलता रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

मकर- महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए हितकर।

कुंभ- समय अनुकूल है लेकिन चूक से बचें। अप्रत्याशित हानि-लाभ संभावित है। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। परिजनों का सहयोग रहेगा। मौसमी सावधानियां रखें। दिन सामान्य शुभ।

मीन- श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। साझेदारी और सहकारिता पर जोर रह सकता है। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। प्रभाव बढ़ेगा।