18 फरवरी का राशिफल

0
325

astrology

मेष- अपनों का सहयोग मनोबल ऊंचा रखेगा। वाणी व्यवहार मधुर रहेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- प्रभावशीलता बढ़ेगी। घर परिवार में हर्ष-आनंद बना रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। भूमि भवन के मामले बन सकते हैं। दिन साझा कोशिशों के लिए कारगर।

मिथुन- पेशेवरता जिम्मेदार बनाती है। नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। मेहनत की अधिकता बनी रह सकती है। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क- सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन उत्तम फलकारक। बौद्धिकता को बल मिलेगा।

सिंह- घर-बाहर के सामन्जस्य पर जोर दें। परिजनों की किसी बात से असहज अनुभव कर सकते हैं। पूर्वाग्रह न रखें। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। बहस से बचें।

कन्या- आर्थिक मजबूती अन्य क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। सामाजिकता और संपर्क पर जोर रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं। आलस्य त्यागें।

तुला- कुल कुटुंब से नजदीकी बढ़ेगी। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। निर्णय क्षमता को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें। संग्रह पर जोर देंगे।

वृश्चिक- सृजन-स्मरण को बल मिलेगा। उल्लेखनीय कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे। प्रयोगधर्मिता बढ़ेगी। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। चहुँओर सफलता के संकेत हैं। दिन श्रेष्ठ।

धनु- सुनें सबकी लेकिन करें मन की। आत्मविश्वास से कई बाधाएं स्वतः दूर होंगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। व्यक्तिगत मामलों में ढिलाई से बचें। दिन सामान्य फलकारक। अत्यधिक मीठा बोलने वालों से बचें।

मकर- करियर कारोबार में श्रेष्ठता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सहजता रहेगी। शिक्षा और प्रेम पक्ष शुभकर रहेगा। दिन उन्नतिकारक। शार्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन उत्तम।

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। सभी सहयोगी रहेंगे। दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला।

मीन- भविष्योन्मुखी रहें और अवसरों को पहचानना सीखें। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए हितकर।