19 फरवरी का राशिफल

0
335

astrology

मेष- जीत तैयारी पर निर्भर होती है। भाग्य सिर्फ प्रतिभागिता और अन्य सभी पक्षों के संतुलन तक सीमित होता है। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए हितकर। सोच बड़ी रखें।

वृष- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। परिस्थितयों में बदलाव संभव है। गरिमा एवं गोपनीयता पर जोर देने की जरूरत है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मिथुन- सपरिवार मनोरंजक भ्रमण पर जा सकते हैं। दाम्पत्य में शुभता और सामन्जस्य बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

कर्क- प्रेम संबंध सहज और सुखकर बने रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करें। हंसी मजाक में सतर्कता रखें। मित्रों को समय देना भायेगा। दिन सामान्य से शुभ। खर्च बढ़ेगा।

सिंह- घर परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। मतभेद दूर होंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर होगा। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। दिन शुभकारक।

कन्या- जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। संबंध मधुर बने रहेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। घरेलु मामलों में जल्दबाजी से बचें। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ कारक।

तुला- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों की सलाह और समर्थन से श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। सामाजिकता बढ़त पर रहेगी। सम्पर्क बेहतर होंगे। दिन उत्तम।

वृश्चिक- मेहनत और लगन के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों का साथ खुशियाँ बढ़ायेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल ऊंचा रहेगा।

धनु- जो भी कर रहे हैं या करने वाले हैं उसे पूरी निपुणता से करें। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयास और सफलता में सहायक हैं। सहजता और संवेदनशीलता बढ़ेगी। दिन शुभकारक।

मकर- सोचने से ज्यादा करने पर जोर दें। महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्रता करें। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। निवेश पर विचार कर सकते हैं। प्रेम पक्ष सहज रहेगा। दिन शुभ।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। अनोखे प्रयासों पर बल देंगे और समर्थन भी प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि के लाभ भी संवार पर रहेगा। दिन उत्तम।

मीन- कामकाज से जुड़े मामले सक्रीय और सकारात्मक रहेंगे। औरों का भरोसा जीत सकेंगे। पेशेवरता बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। लक्ष्य प्राप्ति में जुटे रहें।