22 फरवरी का राशिफल

0
285

astrology

मेष- सभी का सहयोग बना रहेगा। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। योजना और कार्यविस्तार पर जोर रह सकता। जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाये रखें।

वृष- भाग्य की प्रबलता और सम्बंधों का लाभ मिलेगा। करियर कारोबार में सुअवसर बढ़ेंगे। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। ख्याति में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बनाये रखें। शुभ सूचना संभव।

मिथुन- जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा लेकिन आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन व नियमपालन पर जोर दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों का सहयोग रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

कर्क- प्रेम में स्थायित्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में अपनी बात को बेहतर ढंग से रखने का लाभ मिलेगा। बौद्धिकता बढ़ेगी। निजी जीवन सुखकर रहेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन उत्तम।

सिंह- जो भी करें पूरी तरह विचार करने के बाद करें। उचित आंकलन के बाद ही कार्य विशेष में आगे बढ़ें। आर्थिक गतिविधियाँ पूर्ववत बनी रहेंगीं। खर्च संभव है। दिन सामान्य। जल्दबाजी से बचें।

कन्या- दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। हर्षोल्लास से दिन बीतेगा। प्रदर्शन से सभी प्रभावित रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अनुशासित रहें।

तुला- घर परिवार में सामंजस्य से सुख सौख्य बढ़ेगा। कामकाज पूर्ववत रहेगा। अपनों के मतभेद का सम्मान करें। उन पर उम्मीदों का बोझ न डालें। संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। दिन सामान्य।

वृश्चिक- संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। कामकाज में बेहतर बने रहेंगे। यात्रा संभव है। साहस बढ़ा हुआ रहेगा। आलस्य से बचें। दिन हितकारक। नियमपालन पर जोर दें।

धनु- घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। संग्रह में रुचि लेंगे। घर पर मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। विनम्रता रखें।

मकर- टीम भावना के महत्व को समझें। सृजन और स्मरण को बल मिलेगा। कार्य स्वतः बनते नजर आएंगे। उत्साहित रहेंगे और सबको रखेंगे। पूछपरख बनी रहेगी। दिन उत्तम। सक्रिय रहें।

कुंभ- सहजता से कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। समय रूटीन को फॉलो करते रहें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आकस्मिक खर्च संभव है। शासन-प्रशासन का सहयोग बना रहेगा। दिन शुभ।

मीन- आर्थिक हितसाधन में बेहतर बने रहेंगे। करियर कारोबार में उन्नति के अवसर बने रहेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन योग्यता प्रदर्शन में सहायक।