23 फरवरी का राशिफल

0
243

astrology

मेष- शुभ कार्यों से धन और मान दोनों अर्जित कर सकेंगे। अवसरों की अधिकता बनी रह सकती है। पारिवारिक मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप से बचें। दिन शुभ फलकारक। पेशेवरता पर जोर दें।

वृष- पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामले बनेंगे। प्रशासनिक कार्यों को पूरा कर सकते हैं। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

मिथुन- भाग्य की प्रबलता और संपर्क के बल महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। प्रबंधन पर जोर दें। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- परिजनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। रहन सहन बेहतर बना रहेगा। यात्रा संभव है। जल्दबाजी में बिना तैयारी कार्य न करें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- विनम्रता और विवेक से सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सामंजस्य और शुभता बढ़ेगी। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। अयोजना व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। दिन शुभकारक।

कन्या- प्रत्येक अनुभव व्यक्तिव विकास पर असर छोड़ता है। कोशिश करें कि अधिक से अधिक मधुर यादें जुड़ सकें। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा। आय पूर्ववत बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभ।

तुला- मन व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकता है। जीत का प्रतिशत अच्छा रहेगा। जोखिम क्षमता और साहस बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृश्चिक- जरूरी नहीं कि आपसे सब सहमत हो जाएं। मतभेद रखें लेकिन मनभेद से बचें। अनावश्यक बहस से बचें। अपनों की खुशी का ध्यान रखें। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

धनु- सामाजिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान संभव है। आलस्य से बचें। दाम्पत्य में प्रेम और सामन्जस्य बना रहेगा। दिन शुभ फलकारक। खानपान पर ध्यान दें।

मकर- घर में मांगलिक कार्यों की रूप रेखा बनेगी। अपनों के साथ हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। धन्य धान्य संग्रह को बल मिलेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

कुंभ- चहुंओर सफलता के संकेत हैं। निजी जीवन सहज रहेगा। आंशिक प्रयास भी प्रभावी होंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढाएं। जिद से बचें।

मीन-  प्रेम अनंत ऊचाई पाने में सहायक होता है। प्रेम औरों की खुशी में खुशी खोजना सिखाता है। पूर्वाग्रह से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ। सकारात्मकता पर जोर दें।