24 फरवरी का राशिफल

0
248

astrology

मेष- घर के बड़ों से लाभ होगा। वात्सल्य-आशीष की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन संबंधी मामले सक्रिय रह सकते हैं। व्यर्थ विवादों और विपक्षियों को तुरंत प्रत्युत्तर देने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- प्रेम में सहजता सफलता बढ़ेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। साहसिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। बंधुजनों से नजदीकी रहेगी। आय में सुधार संभव है। भाग्य का साथ होगा। दिन शुभकारक।

मिथुन- विनम्रता की सभी अवसरों पर जरूरत होती है। जिद और अहंकार से दूर रहें। घर परिवार में सभी पक्ष हितकर रहेंगे। अकारण असंतुष्ट रहने से बचें। दिन सामान्य फलकारक। अपनों से दूरी बढ़ने की आशंका।

कर्क- बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे। लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। तेजी बनाए रखें। कॉरपोरेट मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। सम्प्रेषण में बेहतर बने रहेंगे। कार्यगति अच्छी रखें। दिन शुभकारक।

सिंह- आपकी सहनशीलता और दया भाव से सभी प्रभावित होंगे। अनैतिक लोग इसका अनुचित लाभ भी उठाने की चेष्टा रख सकते हैं। धन धान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। संग्रह एवं उन्नतिकारक समय है।

कन्या- सभी महत्वपूर्ण पक्ष सकारात्मक रहेंगे। सृजनशीलता और स्मरणशक्ति बढ़त पर रहेगी। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। शिक्षा संतान प्रेम और प्रतियोगिता पक्ष अच्छा रहेगा। दाम्पत्य में शुभता का संचार होगा।

तुला- कामकाज स्तरीय बना रहेगा। सभी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। लेन देन में सतर्कता बरतें। रिश्तों में सहजता बनी रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

वृश्चिक- स्वयं से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद रखें और प्रयास करें। भाग्य की प्रबलता और मन-बुद्धि का श्रेष्ठ संतुलन नई उंचाईयां प्रदान करेगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। बंधुजनों का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ।

धनु- कार्यक्षेत्र बेहतर बना रहेगा। नियम पालन में सबसे आगे रहें। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए सभी क्षेत्रों में अनुशासन बढ़ाएं। सुख संसाधन बढ़त पर रहेंगे। दिन शुभकारक।

मकर- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सभी का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में खुशियों की संरचना बनी रहेगी। मेलजोल बढ़ाने और मनोरंजन में रुचि रहेगी। आस्था और विश्वास से सब संभव कर सकते हैं।

कुंभ- मेहनत से भाग्य संवारने में विश्वास रहेगा। सेहत संबंधी मामले अतिरिक्त सतर्कता चाहेंगे। अनुशासन और औरों के प्रति आदरभाव बढ़ाएं। आकस्मिकता असहजता बढ़ा सकती है। दिन सामान्य फलकारक।

मीन- घर परिवार में शुभ संस्कारों को बढ़त मिलेगी। परिजनों और प्रियजनों के साथ भ्रमण मनोरंजन की सोच को बल मिलेगा। आवश्यक शासकीय कार्यों को आज जी कर लेने की कोशिश करें। दिन श्रेष्ठ।