1 मार्च का राशिफल

0
251

astrology

मेष- सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। प्रभावशीलता और दक्षता में सुधार होगा। निजी मामले सधेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। दिन शुभ। बड़ों को सम्मान दें।

वृष- रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निवेश पर जोर बना रह सकता है। खर्च पर ध्यान दें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति सम्भव है। परिवार में सामंजस्य रखें। दिन सामान्य फलकारक। साहसिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन- कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। लाभ संवार पर रहेगा। पेशेवरता अपनाएं। प्रदर्शन में सुधारेगा। अल्पकालीन सौदों में  अच्छा करेंगे। तेजी बनाये रखें। दिन शुभकारक। प्रियजन से भेंट संभव।

कर्क- साक्षात्कार और चर्चाओं में अच्छा करेंगे।  कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। दिन शुभ फलकारक। संकोच त्यागें।

सिंह-  भाग्य के मामले पक्ष में रहेंगे। भविष्योन्मुखी रहें और योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संपर्क बेहतर होगा। धर्म मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या-  कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। मौसमी सावधानियों पर ध्यान दें। दिन सामान्य। अपनों का सहयोग बना रहेगा। मीठा बोलें। अनुशासन पसंद करेंगे।

तुला- कोशिशों का फल अवश्य मिलता है। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। साझेदारियां हितकर रहेंगीं। दिन प्रेम में विश्वास बढ़ाने वाला। विभिन्न स्रोतों से लाभ संभव है।

वृश्चिक- कार्य व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। चर्चाओं में बेहतर करते रहेंगे। मत स्पष्ट रखें। खर्च बढ़ा हुआ बना रहेगा।विपक्षियों के प्रति कठोर रहेंगे। दिन शुभ फलकारक। ठगों से सावधान रहें।

धनु- युवा उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। शिक्षा प्रेम और आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। मित्रों संग मनोरंजक यात्रा संभव। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मकर- परिवार एक ऐसी सामूहिक इकाई है जिसमें एक हित दूसरे को सीधा प्रभावित करता है। महत्वपूर्ण निर्णय अकेले लेने से बचें। कामकाज अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य शुभ।

कुंभ- दाम्पत्य में सुख सौख्य सहजता बनी रहेगी। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। सामाजिकता और संपर्क को बल मिलेगा। आलस्य से बचें। बंधुजनों से करीबी बढेगी। साझा प्रयास सफल हो सकते हैं। दिन उत्तम।

मीन- रहन सहन संवार पर रहेगा। कार्य गति बेहतर रहेगी। आत्म विशवास और मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनन्द बना रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सोच बड़ी रखें।