3 मार्च का राशिफल

0
293

astrology

मेष- कुटुंबीजनों से नजदीकी बढ़ेगी। अपनों के साथ उत्सव आयोजन में भाग ले सकते हैं। रहन सहन बेहतर रहेगा। धन धान्य संग्रह में रुचि लेगें। दिन संवृद्धि और संग्रह में सहायक।

वृष- चहुंओर सफलता दिलाने वाला समय है। स्वयं को भरपूर आजमाने का प्रयास करें। नवीनता पर जोर रहा सकता है। सृजनशीलता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- योजना बनाकर खर्च करें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। सूचना और संपर्क क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। अफवाहों को अनदेखा करें। दिन सामान्य शुभकारक।

कर्क- आर्थिक क्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा। लेन देन में बेहतर बने रहेंगे। लाभ बढ़ाने के लिए व्यापारिक चक्र को तेज रखने का प्रयास करें। मित्रों के साथ शुभ समय बितायेंगे। दिन हितकर।

सिंह- बेहतर विकल्पों को आजमाने में पीछे न रहें। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। श्रेष्ठ समय का अधिकाधिक लाभ उठायें। भविष्योन्मुखी निर्णय लें।

कन्या- आस्था और आत्मविश्वास में असीम शक्ति होती है। सकारात्मकता से इसका लाभ उठायें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन और संपर्क बढ़ाने में रुचि रहेगी। आगामी कुछ दिन उन्नति कारक।

तुला- करियर कारोबार में अधिकाधिक समय दें। आंशिक बाधाओं की परवाह किये बिना पूरी क्षमता से आगे बढ़ें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कम बोलें और ज्यादा करो पर अमल करें। दिन शुभ।

वृश्चिक- लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना उन्नति का सर्वोत्तम मार्ग है। सफलता का साझीदार सबको बनाएं। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

धनु- कठिनाइयां व्यक्तित्व विकास मूल होती हैं। धैर्य से इनका मुकाबला करें। मेहनत पर भरोसा रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। धर्म-संस्कारों पर जोर रहेगा।

मकर- मन-मस्तिष्क को बल देने वाला समय है। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। शिक्षा, प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन उत्साह वर्धक।

कुंभ- अपनों से उम्मीदें कम से कम रखें। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य फलकारक।

मीन- हिम्मत से आगे बढ़ते रहें। सही समय पर उचित प्रयास का लाभ मिलेगा। संपर्क संवार पर रहेंगे। बंधुजनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। दिन सफलता कारक। आलस्य और लापरवाही से बचें।