5 मार्च का राशिफल

0
356

astrology

मेष- अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान के पक्ष उत्तम रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला।

वृष- साहस पराक्रम को बल मिलेगा। प्रयोगधर्मी बने रह सकते हैं। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। संपर्क और सूचना पक्ष बेहतर रहेगा। लक्ष्य पूरा होने तक आराम से बचें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रह सकती है। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। मीठा बोलें।

कर्क- सक्रियता और समझदारी से सभी को प्रभावित करेंगे। पूछपरख और लोकप्रियता बढ़त पर बनी रहेगी। प्रदर्शन बेहतर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। कामकाज में अधिकाधिक समय दें।

सिंह- सभी के साथ से सफलता की ओर अग्रसर बने रहेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी और सौम्य रहेगा। श्रेष्ठ जनों से संबंध बनेंगे। खर्च पर ध्यान दें। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। दिन शुभ।

कन्या- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। शुभ कार्यों में खर्च कर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।

तुला- कम बोलें और ज्यादा करें की नीति पर अमल करें। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। अच्छे अवसरों को भुनाने पर जोर दें। सेहत का ध्यान रखें और अनुशासित रहें। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यश और धन की प्राप्ति संभव है। सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। जीवनसाथी अच्छा करेगा।

धनु- ऐसा कोई कार्य न करें जो उलझन बढ़ाने वाला हो। जोखिम लेने से बचें। धर्म मनोरंजन में रुचि ले सकते हैं। ठगों से दूर रहें। उधार के लेन देन से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

मकर- शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बना रहेगा। मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करें तो बेहतर होगा। दिन शुभकारक।

कुंभ- परिजनों की बातों को अनदेखा न करें। अकारण असहज बने रह सकते हैं। कामकाज बेहतर बना रहेगा। भौतिकता पर जोर देंगे। यात्रा संभव है। विपक्ष कमजोर रहेगा। दिन उत्तम।

मीन- युवा तुलनात्मक रूप से बेहतर करेंगे। मित्रों को समय देना भाएगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। दिन शुभ।