28 फरवरी का राशिफल

0
322

astrology

मेष- घर परिवार के मामलों में जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। ठगे जाने की आशंका है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दिन सामान्य।

वृष- आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। शॉर्ट टर्म गेन संभव है। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

मिथुन- मान सम्मान में वृद्धि होगी। जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। अपनों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा। रहन सहन संवार पर रहेगा। संपत्ति के मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएंगे। दूर देश की यात्रा संभव है। प्रभावशीलता बढ़ेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- उचित अनुचित का पूर्ण विचार कर के ही कार्य करें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। भावुकता में महत्वपूर्ण बात साझा करने से बचें। दिन सामान्य फलकारक। अनुशासन रखें।

कन्या- घर परिवार में सुख बना रहेगा। सीधे संवाद के क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक बेहतर करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। दिन उत्तम।

तुला- अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। विपक्षियों से सावधान रहने की जरूरत है। दिन सामान्य से शुभ। सोच हर हाल सकारात्मकता रखें।

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावी रहेगा। मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा। अति भावुकता से बचें। दिन उत्तम फलकारक। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी।

धनु- अक्सर ऐसा होता है कि हम समझाना कुछ चाहते हैं लेकिन संबंधित व्यक्ति की समझ में कुछ और ही आता है। ऐसी स्थिति में अपना काम सहजता से करते रहें। संसाधन बढ़ेंगे। दिन सामान्य।

मकर- नए समझौते सकारात्मक रहेंगे। सामाजिकता और संपर्क को बल मिलेगा। दाम्पत्य में पारदर्शिता और प्रेम बढ़ेगा। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दिन उत्तम।

कुंभ- सभ्यता और भव्यता पर जोर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। दिन उत्तम फलकारक। विपक्ष असरहीन रहेगा।

मीन- सृजन एवं स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शिक्षा संतान प्रेम और आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। आगामी कुछ दिन तक बनी रहने वाली अनुकूलता का लाभ उठाएं।